Commercial Advertisment

लापता एमबीए के छात्र का शव रेलवे लाइन किनारे से बरामद

बेगूसराय : बेगूसराय में 25 सितंबर से लापता एमबीए के छात्र का शव सोमवार की सुबह रेलवे लाइन किनारे गढ्ढे से पुलिस ने बरामद किया है. घटना नगर थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन किनारे की है. लोहिया नगर निवासी शिक्षक जय जय राम पोद्दार का पुत्र एमबीए का छात्र नीतीश कुमार 25 सितंबर की शाम को सब्जी लेने के लिए घर से बाजार के लिए निकला जिसके बाद वह वापस नहीं आया. परिजनों ने लोहिया नगर थाने में नीतीश कुमार के गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया.

सोमवार की सुबह जब रेलवे किनारे लोगों ने गड्ढे में एक शव को देखा तो इसकी पहचान नीतीश कुमार के रूप में की गई. परिजनों का आरोप है कि किसी ने नीतीश कुमार का अपहरण के बाद उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

रिपोर्ट : सुमित

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...

Chhath Puja Mitti Chulha: छठ की पवित्रता के लिए कुम्हार भी...

Chhath Puja Mitti Chulha, रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिवाली के बाद बाजारों...