Modi Road Show : 10 नवंबर को माेदी का रांची में रोड शो

रांची: Modi Road Show –  झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 नवंबर को दूसरी बार झारखंड में चुनावी प्रचार के लिए पहुंचेंगे। वह रांची में भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह के समर्थन में ओटीसी ग्राउंड से न्यू मार्केट चौक तक रोड शो करेंगे। इसके साथ ही चंदनकियारी में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और गुमला में भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद सुदर्शन भगत के समर्थन में चुनावी सभा भी करेंगे।

Modi Road Show –

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी भी 8 नवंबर को रांची पहुंचेंगे, जहां वह सिमडेगा और लोहरदगा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 10 और 11 नवंबर को झारखंड में प्रचार करेंगे। अमित शाह का कार्यक्रम जमशेदपुर और हजारीबाग में पदयात्रा का है, जबकि 11 नवंबर को सरायकेला और अन्य स्थानों पर भी उनके कार्यक्रम तय किए गए हैं।

यह चुनावी प्रचार झारखंड में राजनीतिक माहौल को और गरमाएगा, क्योंकि प्रमुख नेता राज्य के विभिन्न हिस्सों में अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।

 

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...