Ranchi- ना मैं ना मेरी उम्मीदों के मीनार गिरें, पर लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे, ये शब्द है जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी के.
कोलकत्ता कैश कांड के आरोपी हैं जामताड़ा विधायक डॉ इरफान
यहां बतला दें कि जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी पर कोलकत्ता कैश कांड का आरोप है.
वह कांग्रेस से पैसे लेकर हेमंत सरकार को गिराने के आरोपों का सामना कर रहे हैं.
लेकिन इरफान अंसारी बराबर इस आरोपों को झुठलाते रहे हैं.
उनका कहना है कि ये सारे पैसे जो उनके पास से निकले उनका अपना पैसा था.
उन पैसे से वह साड़ी की खरीद करने जा रहे थे,
इस बीच वह साजिश का शिकार हो गये और उन्हे कोलकता पुलिस ने धर दबोचा.
यहां यह भी बतला दें कि विधायक इरफान अंसारी के साथ ही
नवीन विल्सन कोगाड़ी और राजेश कच्छप भी इन आरोपों का सामने कर रहे हैं,
कांग्रेस की ओर से इन विधायकों से जवाब की मांग की गयी है.
साथ ही अभी इन्हे निष्कासित कर दिया गया है,
कोलकता पुलिस के द्वारा दर्ज मामले के बाद इन्हे कोलकत्ता हाईकोर्ट से जमानत भी मिली है.
जमानत की शर्तों के अनुसार कोलकता नहीं छोड़ सकते इरफान अंसारी
लेकिन जमानत की शर्तों के अनुसार इन्हे कोलकत्ता छोड़ कर जाने की इजाजत नहीं है.
इनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है. यही कारण है कि अपनी जमानत के बाद भी डॉ इरफान
और अन्य विधायक कोलकता में ही जमें हुए है. और वहीं से अपने दर्द का इजहार कर रहे हैं.

















