रांची: झारखंड के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया 10 जून से शुरू होने वाली है। NIT आईएसएम धनबाद, एनआईटी जमशेदपुर, ट्रिपल BITरांची, एनआईएएमटी रांची, बीआईटी मेसरा जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में बीटेक में नामांकन की प्रक्रिया ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) में माध्यम से की जाएगी।
बीआईटी मेसरा व एनआईटी जमशेदपुर की 50 प्रतिशत सीटें झारखंड के छात्रों के लिए आरक्षित होंगी। वहीं आईआईटी धनबाद, एनआईएएमटी रांची में गर्ल्स कैंडिडेट के लिए सुपर न्यूमरेरी कोटा के तहत 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। जोसा काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
इसके लिए रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 10 जून से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित है।
बताते चलें जोसा काउंसिलिंग के माध्यम से देशभर के 23 आईआईटी संस्थानों, 31 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी, 40 जीएफटीआई व आईआईईएसटी शिबपुर में नामांकन लिए जाएंगे।


















