Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Pakur News: मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं झारखंड की यह गांव, खटिया के सहारे मरीज को ले जाते हैं मुख्य सड़क तक

Pakur News: आजादी के 77 साल बाद भी पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कई इलाके बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर हैं. स्थिति इतनी दयनीय है कि आज भी बीमार लोगों को अस्पताल या मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को खटिया का सहारा लेना पड़ रहा है. ताजा मामला कुंजबोना पंचायत के छोटा मौलीपाड़ा गांव का है, जहां एक बीमार महिला को मुख्य सड़क से गांव तक वाहन से ले जाना नामुमकिन हो गया. मजबूरन परिजनों और ग्रामीणों ने उसे खटिया पर बैठाकर पथरीले और गड्ढों से भरे रास्तों को पार करते हुए घर पहुंचाया.

Pakur News: बारिश में स्थिति और भयावह

ग्रामीणों के मुताबिक मौलीपाड़ा जाने वाली सड़क वर्षों से बदहाल पड़ी है. जगह-जगह बड़े गड्ढे, टूटी पगडंडियां, नुकीले पत्थर और दलदल जैसे रास्तों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. बारिश में स्थिति और भयावह हो जाती है, यहां की सड़क पूरी तरह कीचड़ में बदल जाती है, जहां एंबुलेंस या चार पहिया वाहन तो दूर, बाइक तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है. स्थानीय लोगों के मुताबिक खराब पड़े सड़क को अब तक बनाने की पहल नहीं की गई है. पाकुड़ से संजय सिंह की खबर…

Dhanbad News: IIT-ISM पहुंचे प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी, 100वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...