Palamu : पलामू में आज दिल दहला देने वाली खबर आयी है जहां एक भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना पांकी के बिजली ऑफिस के पास की बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई अपने बेटे के साथ फरार चल रहा है। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
Palamu : जमीन विवाद का लंबे समय से चल रहा था मामला
मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को जमीन विवाद में अंजाम दिया गया है। मृतक का नाम अजय चंद्रवंशी बताया जा रहा है वहीं हत्यारे भाई का नाम सत्येन्द्र राम है। स्थानीय लोगों की माने तो लंबे समय से दोनों भाईंयों के बीच जमीन विवाद को लेकर लंबे समय से मामला चल रहा है। अंदाजा जताया जा रहा है कि इसी विवाद में अजय की हत्या की गई है।
ये भी पढ़ें-Ranchi रेलवे स्टेशन से पकड़ाया फर्जी आदमी, कस्टमर बनकर…
पुलिस ने मृतक की पत्नी से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि आधी रात को उसके पति बाथरुम जाने के लिए निकले इसी दौरान उनके चीखने की जोरदार आवाज आने लगी। जब बाहर निकलकर देखा तो मेरे भैंसूर सत्येन्द्र राम और उसके बेटे मेरे पति पर चाकू से हमला कर रहे थे। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर ही है।


















