Patna: राज्यसभा का टिकट कटने के बाद अब बंगला भी RCP के हाथ से फिसला

बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को मिला बंगला

पटना : राज्यसभा का टिकट कटने के बाद जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के

हाथ से अब बंगला भी हाथ से फिसल गया. 7 एम स्टैंड रोड स्थित बंगले को खाली कराया गया.

अब इस आवास में बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी रहेंगे.

बता दें कि इस बंगले में आरसीपी सिंह पिछले 12 साल से रह रहे थे.

लेकिन हाल ही में उनका राज्यसभा टिकट कट गया था.

इसके बाद भवन निर्माण विभाग ने बंगले को खाली करने का निर्देश दिया.

भवन निर्माण विभाग ने इस बंगले को मुख्य सचिव के आवास के लिए आवंटित कर दिया है.

गौरतलब है कि जिस बंगले में आरसीपी सिंह लंबे समय से रह रहे थे वह जदयू कोटे से एमएलसी संजय गांधी को आवंटित किया गया था. लेकिन अब उनके बंगले को बदल दिया गया है और यह स्थाई रूप से मुख्य सचिव को आवंटित कर दिया गया है.

एमएलसी संजय गांधी ने ये कहा

जदयू कोटे से एमएलसी संजय गांधी के बंगले में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह लंबे समय से रह रहे थे, लेकिन अब इस बंगले को खाली कर दिया गया है. इस बात की जानकारी खुद जदयू एमएलसी संजय गांधी ने दी है. संजय गांधी ने बताया कि यह बंगला अब मुख्य सचिव को आवंटित कर दिया गया है. इसलिए इस बंगले को खाली कर दिया गया है.

आरसीपी के सहयोगी ने कहा- जबरन कराया खाली

दूसरी तरफ केंद्रीय इस्पात मंत्री के पटना स्थित सरकारी आवास को बीती रात जबरन खाली करा दिया है. इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री के नजदीकी सहयोगी ने दी है. आरसीपी के सहयोगी ने बताया कि बीती रात लगभग 12 बजे उनके बंगले को जबरन खाली कराया गया है. आरसीपी सिंह के सहयोगी आशीष रंजन ने बताया कि जिस नेता ने अपनी जिंदगी लगा दी. आईएएस की नौकरी छोड़ दी. पार्टी को मजबूती प्रदान की. उनके साथ पार्टी ने द्वेषपूर्ण कार्रवाई की है. जो कहीं से सही नहीं कहा जा सकता है.

12 साल से इस बंगले में थे आरसीपी

केंद्र में मंत्री बनने के बाद आरसीपी सिंह लगातार अपनी पार्टी मेें दरकिनार किए जा रहे थे. पहले उनसे तीसरी बार राज्यसभा में जाने का मौका छीन लिया गया. उसके बाद उनके समर्थकों को पार्टी से निकाल दिया गया. फिर पटना में बंगले को भी उनसे छीन लिया गया है. आखिरकार मंत्रियों के आवासीय इलाके में अब आरसीपी सिंह का ठिकाना नहीं रहेगा. पिछले 12 वर्षों से आरसीपी सिंह इस बंगले में रह रहे थे. लेकिन अब बंगला खाली कराने के बाद उनका नया पता क्या होगा. यह स्पष्ट नहीं है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

‘कुशवाहा या ललन’, किसके हाथ होगा जेडीयू का तीर ?

भोज के बहाने आरसीपी सिंह का शक्ति प्रदर्शन

केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार पहुंचे आर.सी.पी सिंह

मंत्रियों के लिए बनेगा आलीशान बंगला, बीजेपी ने बताया फिजूलखर्ची

राज्यसभा चुनाव: आरसीपी सिंह को लेकर JDU में सस्पेंस, उपेंद्र कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...