भीषण गर्मी से लोग परेशान, पटना में स्कूलों का बदला टाइमिंग, DM ने जारी किया निर्देश

पटना : बिहार में पिछले एक सप्ताह से लगातार गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। खास कर दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार के पश्चिमी इलाके के जिलों मे लगातार तापमान में बढ़ोतरी हीट वेव और लू के स्थिति बन चुकी है। राज्य के 11 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया जा रहे हैं तो अधिकतम 43.3 डिग्री तक तापमान पहुंच चुका है। राजधानी पटना में भी सोमवार को 40 डिग्री तापमान दर्ज किए गए और 2.02 डिग्री सामान्य से ऊपर रहे। अब इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्देश निर्णय लिया है और स्कूली बच्चों को टाइमिंग में बदलाव कर दिया है।

जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा-5 तक की कक्षाओं का समय परिवर्तन किया गया है – DM डॉ. त्यागराजन एसएम

आपको बता दें कि पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में कक्षा-5 तक की कक्षाओं का समय परिवर्तन किया गया है। पहली से पांचवीं, प्री-प्राइमरी एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में दोपहर 12.30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब 5वीं तक के बच्चों की छुट्टी दोपहर 12.30 बजे तक करना अनिवार्य कर दिया गया है।

21 अप्रैल से शनिवार 25 अप्रैल तक लागू रहेगा आदेश

हालांकि, इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए कोई पाबंदी फिलहाल नहीं है। यह आदेश आज मंगलवार 21 अप्रैल से शनिवार 25 अप्रैल तक लागू रहेगा। अभी दोपहर के समय ज्यादा गर्मी पड़ रही है और तापमान बढ़ रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Patna DM 22Scope News

राजधानी पटना में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है

वहीं राजधानी पटना में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। इससे हीटवेव की आशंका जताई जा रही है। तपिश ज्यादा बढ़ने पर बड़ी कक्षाओं के समय में भी बदलाव किया जा सकता है। वहीं, हीटवेव चरम पर पहुंचने से पहले स्कूलों में छुट्टियां भी की जा सकती हैं। पिछले साल भी भीषण गर्मी के दौरान कई दिनों तक विभिन्न जिलों में स्कूल बंद रखे गए थे।

यह भी पढ़े : पटना में 8वीं तक के स्कूल 30 दिसंबर तक बंद, भीषण ठंड के बीच जिला प्रशासन का फैसला

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...

India West Indies 2nd T20: खिलाड़ियों की एक झलक को बेताब...

India West Indies T20 Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला...