जहानाबाद: जहानाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कई कांडों में फरार एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान टेहटा थाना क्षेत्र के चिकरौड़ गांव निवासी भुलेटन यादव है। मामले में एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कई कांडों में फरार आरोपी किसी को जमीन कब्ज़ा दिलाने गया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के वक्त आरोपी अपने घर से गया जाने के लिए निकल रहा था तभी उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त 2 वर्षों से फरार चल रहा था। उसके ऊपर कई मामले दर्ज थे। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश कर रही थी।
गिरफ्तार अपराधी जिले में कई वारदात को अंजाम दे चुका है। एसडीपीओ ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ लगातार छापामारी की जा रही है, जो लोग भी कई कांडों के अभियुक्त हैं उसे गिरफ्तार किया जा रहा है और लगातार उन लोगों के खिलाफ छापामारी की जा रही है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ छापामारी कर रही है जिसे लोकसभा के चुनाव में किसी तरह की अशांति पैदा ना हो।
जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें- RJD उपाध्यक्ष ने कहा, उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि…
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
JEHANABAD JEHANABAD
JEHANABAD JEHANABAD


















