पटना: राजधानी पटना में पुलिस की कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी अपराधियों के सामने बौनी साबित हो रही है। अपराधी एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे कर पुलिस को चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला है राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा इलाके की जहां एक युवक का शव उसके घर में संदिग्ध स्थिति में मिला है।
आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने लूट पाट के दौरान घर में ही युवक को फांसी लगा कर उसकी हत्या कर दी है। मृतक की पहचान रवि कुमार के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामले की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक के घर में ही साड़ी का फंदा लपेटा हुआ शव बरामद हुआ है।
इसके साथ ही घर का सारा सामान बिखड़ा पड़ा है। घर से लाखों रूपये के जेवरात भी गायब होने की बात कही जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने लूटपाट के दौरान युवक की घर में हत्या कर दी है। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- गया में Mini Gun Factory का पुलिस ने किया उद्भेदन, भारी मात्रा में…
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Police Police
Police


















