जीजीईएस के छात्रों का पावरिका लिमिटेड कंपनी ने स्टाइपेंड के साथ किया चयन

बोकारो. गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस, एन. ए. ए. सी. द्वारा बी + + ग्रेड प्रत्यायित, इंजिनीयरिंग और मैनेजमेंट कालेज, बोकारो में कैंपस प्लेसमेंट में आयी पावरिका लिमिटेड कंपनी (ए. ए. क्रिसिल रेटिंग कंपनी) ने कालेज के निम्नलिखित छात्रों को रु. 25,000/- प्रति माह स्टाईपेंड तथा आवास सुविधा देते हुए, चयनित किया है।
1. विक्रांत कुमार (मेकेनिकल इंजिनियर) 2. प्रत्युष राज (ई.सी.ई.) 3. राकेश रमानी (सीविल इंजीनियरिंग )। ये छात्र 6 महीने के लिए प्रशिक्षु रहेंगे। तत्पश्चात पूर्णरूपेण कार्यरत होंगे। छात्रों का चयन औनलाइन साक्षात्कार द्वारा किया गया तथा उन्हें गुजरात एवं महाराष्ट्र के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में पदस्थापित किया जाएगा।

कालेज निदेशक डा. प्रियदर्शी जरुहार ने पावरिका कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक प्रदीप गुप्ता का धन्यवाद ज्ञापन किया। ज्ञात हो पावरिका लिमिटेड कंपनी डीजल जेनरेटर सेट के निर्माण के साथ ही विंड पावर एनर्जी के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है। यह कुम्मीन्स की सहयोगी कंपनी के रूप में भी जानी जाती है। संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह एवं सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।

India vs West Indies T20: रांची में मैच से पहले टिकट...

 रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत वेस्टइंडीज टी-20 मैच होगा। टिकट बिक्री शुरू, कालाबाजारी रोकने और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम...

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 अक्टूबर तक बारिश...

 झारखंड में मॉनसून की विदाई के बाद फिर मौसम बदलेगा। 5 से 7 अक्टूबर तक बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे तक तेज...

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...