राबड़ी आवास खाली कराने पर तेज प्रताप का तंज, कहा- ‘नहीं गिरना था इतना नीचे’

पटना : बिहार सरकार द्वारा राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता विपक्ष राबड़ी देवी को नया आवास आवंटित किए जाने पर उनके बड़े बेटे जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेज प्रताप ने लिखा कि छोटे भाई नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और बड़े भाई के बंगले को खाली करने का आदेश दे दिया। गिर ही गए, लेकिन इतना नीचे नहीं गिरना था। इतिहास दोनों हाथों में कालिख लिए नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है।

भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास के बजाय 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया है

गौरतलब हो कि राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग ने बीते मंगलवार यानी 25 नवंबर को जारी आदेश में कहा कि राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास के बजाय वैकल्पिक रूप से 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया है। इस आदेश के आने के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेताओं और लालू परिवार के सदस्यों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

यह भी देखें :

बिहार सरकार लालू प्रसाद का अपमान कर रही है – रोहिणी आचार्य

नीतीश सरकार के इस निर्णय पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लालू प्रसाद का अपमान कर रही है। रोहिणी ने लिखा कि सुशासन बाबू का विकास मॉडल। करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद का अपमान करना पहली प्राथमिकता। घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा? सेहत नहीं तो कम से कम लालू के राजनीतिक कद का सम्मान रखें।

यह भी पढ़े : राबड़ी के बाद बेटे तेज प्रताप को भी खाली करना होगा आवास, अब नहीं हैं MLA

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...