3 लूट घटनाओं में शामिल रोहित कुमार गिरफ्तार

पटना : राजधानी पटना से एक खबर है। पटना में बीते दिनों एक दिन में तीन थाना क्षेत्र राजीव नगर, दीघा और आलमगंज में बैक टू बैक तीन लूट की घटनाओं को अपराधियों ने अंजाम दिया था। इस मामले में फरार चल रहे शामिल सरगना रोहित कुमार उर्फ चिकनी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्वी एसपी संदीप सिंह ने बताया है कि पकड़ में आया शातिर अपराधी रोहित कुमार उर्फ चिक्कनी अपने एक साथी विकास उर्फ बिकटिया के साथ अपाची बाइक पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के लंदन केक दुकान में अपराधियों ने पिस्टल के बल पर जबरन दुकानदार आदित्य को पिस्तौल का भय दिखाकर पांच हजार की लूट कर फरार हुए।

वही इस घटना के बाद कुछ दूर आगे जाकर बजरंग इलेक्ट्रिकल्स दुकान में पिस्टल के बलपर दोनों अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। जिस दौरान दुकानदार द्वारा अपराधी का पिस्टल पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू किया। जिसमें स्थानीय लोग इकट्ठा हुए। वहीं इस दरम्यान किसी ने रामकृष्ण नगर थाने की गस्ती टीम पहुंची। जहां स्थानीय लोगों की पकड़ में आए अपराधी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

पूर्वी एसपी ने कहा की पुलिस ने अपराधी के पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और अपाची बाइक बरामद किया है। वहीं एक घटना में शामिल दूसरा सहयोगी अपराधी रात के अंधेरे का फायदा उठा फरार होने में कामयाब हो गया है। फिलहाल पुलिस फरार अपराधी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Congress: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी...

 झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। गठबंधन सरकार और...

Jharkhand High Court: माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के 20 अभ्यर्थियों की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा से जुड़ी याचिका पर जेएसएससी को 20 अभ्यर्थियों की सीट सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई...

Ranchi to Kolkata Durga Puja Travel: ट्रेन में वेटिंग, फ्लाइट का...

 दुर्गापूजा के दौरान रांची से कोलकाता जाने वालों की परेशानी बढ़ी। ट्रेनों में लंबी वेटिंग, फ्लाइट का किराया 8 हजार और बस का भाड़ा...