प्रकाशित:
रांचीः फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी की ओर से राजधानी रांची के अरगोड़ा स्थित हज हाउस में स्कॉलरशिप वितरण सह सम्मान समारोह के साथ-साथ करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम, जामताड़ा के विधायक सह हज कमिटी के चेयरमैन इरफान अंसारी, समेत कई आईएएस और आईपीएस शामिल हुए है। इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि मुस्लिम समुदाय में कई प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हैं, जिन्हें तराशने की जरूरत है…और फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसायटी की ओर से उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए अच्छा काम किया जा रहा है। वहीं झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम ने इस कार्यक्रम का आयोजन करने पर धन्यवाद दिया। साथ ही समाज को आगे बढ़ाने की अपील की।
Highlights


















