भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने सदर अस्पताल में मरीजों को किया फल वितरण

आरा : भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा स्वच्छता एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म उत्सव मनाया जा रहा है। इसी को लेकर किसान मोर्चा बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रितेश कुमार सिंह और किसान मोर्चा व भाजपा भोजपुर के महामंत्री वरुण सिंह और किसान मोर्चा अपनी टीम के साथ आरा सदर अस्पताल में मरीज के बीच विभिन्न वार्डों में घूम-घूम कर फल वितरण किया।

आरा सदर अस्पताल में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में आरा सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में फल सामग्री वितरण किया गया। इस मौके पर जानकारी दी गई कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न जगहों पर घूम-घूमकर फल सामग्री एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा के किसान मोर्चा के सभी लोग मौजूद रहे। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह, रितेश सिंह, विद्यासागर पांडे, वरुण सिंह, अभिमन्यु सिंह, रमेश कुमार मंटू, राजीव रंजन तिवारी और ज्योति प्रकाश सहित कई नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : DM ने अधिकारियों के साथ शाहपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...