तनिष्क लूटकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल

अररिया : अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने थलहा नहर के पास घेराबंदी की। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। एनकाउंटर में पूर्णिया तनिष्क लूटकांड का आरोपी और कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को तीन गोलियां लगीं। उसे घायल अवस्था में अररिया सदर अस्पताल लाया गया।

चुनमुन झा कई लूटकांडों का मास्टरमाइंड है

मजलिसपुर पलासी निवासी चुनमुन झा कई लूटकांडों का मास्टरमाइंड है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने गैंग के साथ नरपतगंज में छिपा है। इसे पकड़ने के लिए पटना एसटीएफ की टीम अररिया पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से थलहा नहर के पास दबिश दी गई। अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। चुनमुन झा के पैर और सीने में तीन गोलियां लगीं, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा।

यह भी देखें :

मुठभेड़ में नरपतगंज थानेदार कुमार विकास और STF के जवान मो. मुश्ताक शहाबुद्दीन हुए घायल

इस मुठभेड़ में नरपतगंज थानेदार कुमार विकास और एसटीएफ के जवान मो. मुश्ताक शहाबुद्दीन घायल हुए। स्थानीय लोग मेहनाज प्रवीण और अजमुन खातून को भी चोटें आईं। एक अन्य अपराधी के पैर में गोली लगी, लेकिन वह फरार हो गया। अररिया पुलिस की ओर से एएसपी रामपुकार सिंह ने मोर्चा संभाला। फिलहाल पुलिस घायल चुनमुन झा से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े :

कौशल विश्वास की रिपोर्ट

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...