Advertisement
Advertisement

Teacher ने पढ़ाया भगवान राम और हनुमान मुस्लिम थे तो केंद्रीय मंत्री ने सीएम से की ये मांग…

बेगूसराय: एक तरफ देश में नवरात्रि और दुर्गा पूजा चल रहा है दूसरी तरफ बेगूसराय में एक शिक्षक ने छात्रों को पढ़ाया कि भगवान राम और हनुमान मुस्लिम थे और वे नमाज पढ़ते थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद छात्रों और अभिभावकों ने स्कुल में पहुंच कर जम कर हंगामा किया। मामले में वरीय अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए और प्रखंड के बीडीओ और बीईओ स्कूल पहुंच कर जांच की।

मामला बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कादराबाद की है जहां एक मुस्लिम शिक्षक जियाउद्दीन ने बच्चों को पढ़ाते हुए कहा कि भगवान राम और हनुमान मुस्लिम थे और वे रोज नमाज पढ़ते थे। हालांकि हंगामा बढ़ते देख शिक्षक ने अभिभावकों के सामने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांग ली लेकिन अब यह मामला राजनीतिक रूप लेने लगा है।

मामले में केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने शिक्षक के ऊपर सख्त कार्रवाई की मांग की है। गिरिराज सिंह शिक्षक के इस बात को साजिश करार दिया और कहा कि मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि ऐसे शिक्षकों परअविलंब सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे शिक्षक सामाजिक वैमनस्यता बढ़ा रहे हैं और इससे लोगों का शिक्षक पर से भरोसा उठेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  ISKCON विवाद में कूदे तेजप्रताप, वीडियो शेयर कर कहा…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Teacher Teacher Teacher

Teacher

Commercial Advertisment

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...