आरा शहर में नहीं चले टेंपो, आम लोगों रहे सबसे अधिक परेशान…

भोजपुर: भोजपुर में नगर निगम द्वारा तय चुंगी राशि से अधिक राशि वसूली के विरोध में टेंपो चालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल के पहले दिन शहर में ऑटो नहीं चलने की वजह से आम जन जीवन काफी प्रभावित हुआ। शनिवार को टेम्पो चालकों ने हड़ताल के साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर वहां विरोध प्रदर्शन भी किया। टेंपो चालकों का कहना है कि शहर में नगर निगम के द्वारा तय चुंगी राशि रंगदारी के रूप में वसूली की जाती है और हर जगह पर तय राशि से दोगुनी राशि ली जाती है।

दूध, दवा समेत अन्य जरूरी चीजें ले कर आने जाने वाले मालवाहक टेंपो से भी मनमानी राशि की वसूली की जाती है। टेंपो चालक संघ के सचिव किरण कुमार ने कहा कि शहर में करीब 4000 टेंपो का परिचालन किया जाता है जो आज पूरी तरह से बंद है। नगर निगम ने 15 चुंगी राशि के रूप में 15 रूपये तय किये है जबकि ठेकेदार के कर्मियों द्वारा जबरन 30 रूपये या उससे भी अधिक की वसूली की जाती है। टेंपो चालकों की हड़ताल की वजह से शहर में टेंपो का परिचालन ठप रहा जिसकी वजह से बस, ट्रेनों से आने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें – श्रावणी मेले में कांवरियों को नहीं होगी दिक्कत, मंत्री नितिन नबीन ने कहा ‘2025 में…’

इस दौरान शहर में रिक्शा चालकों ने यात्रियों को एक जगह से दूसरे जगह पहुँचाने के लिए मनमाने रूपये वसूले। नवादा थाना के थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने कहा कि टेम्पो चालकों की शिकायत पर नगर निगम से स्टैंड की बंदोबस्ती का सूची मांगी गई है। ठेकेदारों और चुंगी की राशि तालिका की भी मांग की गई है। प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  कैमूर में RJD के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उनके बेटे का लोगों जलाया पुतला, लगाये गंभीर आरोप…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार में 91 हजार से ज्यादा रोजगार सृजित, जानिए युवाओं और...

पटना: बिहार में रोजगार सृजन और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से कई कदम उठाए गए...

NCTE के निर्देश पर बिहार में बड़ा शैक्षणिक बदलाव, B.Ed कॉलेजों...

पटना: बिहार में शिक्षक शिक्षा की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के दिशा-निर्देशों...

महेशपुर में ग्राम प्रधानों को मिला सम्मान, उपासना मरांडी ने आवास...

महेशपुर (पाकुड़): झारखंड स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर महेशपुर स्थित अंचल सह प्रखंड कार्यालय के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम...