मोतिहारी में भीड़तंत्र का बर्बर चेहरा

महिला और दो किशोरियों को रस्सी से बांध कर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मोतिहारी : भीड़तंत्र का बर्बर चेहरा पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली थाना क्षेत्र में रस्सी से बांध कर एक महिला और दो किशोरियों की पिटाई

करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो डुमरी वार्ड नंबर तीन का है. वीडियो में दिख रहा है कि दो किशोरी और एक महिला को बांस के बने मचान में रस्सी से बांध कर कुछ लोग बड़ी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं. महिला और किशोरियों के साथ किए जा रहे हैवानियत का वीडियो वहां मौजूद एक युवक ने बनाया और इसे वायरल कर दिया.

पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पिटाई से घायल महिला और दोनों किशोरियों को पुलिस ने इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया है.

जानिए क्या है पूरा मामला

बताया जाता है कि गांव की एक लड़की तीन दिनों पूर्व किसी लड़के के साथ घर से भाग गई थी. परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन करके लड़की को बरामद कर लिया. लड़की के बरामद होने के बाद परिजनों को पता चला कि गांव की एक महिला और एक किशोरी ने मिल कर उसके बेटी को एक लड़के के साथ भगाया था. इसी बात से नाराज हो कर परिजनों ने बरामद लड़की के साथ एक महिला और किशोरी को रस्सी से बांध कर जमकर पिटाई की. घटना की जानकारी मिलते हीं सुगौली थानाध्यक्ष गांव पहुंचे और दोनों घायल किशोरियों के साथ महिला को इलाज के लिए सुगौली पीएचसी में भर्ती कराया. जहां उनलोगों का इलाज चल रहा है.

गिरफ्तारी को लेकर चल रही छापेमारी

सुगौली थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां से सभी आरोपी फरार हो गए थे. घायल महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. जिसमें 11 लोगों को घायल महिला ने नामजद किया है. एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है.जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही हैं.

रिपोर्ट: शक्ति

Saffrn

Trending News

Ranchi Scam: पशुपालन विभाग में 2.94 करोड़ की अवैध निकासी, अकाउंटेंट...

 रांची के कांके स्थित पशुपालन संस्थान में 2.94 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का खुलासा, जांच रिपोर्ट में दो कर्मियों पर गबन का आरोप,...

Jharkhand Cabinet Meeting: 34 दिनों बाद आज पहली बैठक, वित्त आयोग...

 झारखंड में 15 अप्रैल को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 34 दिनों बाद हो रही पहली बैठक में वित्त आयोग के...

Jharkhand Scholarship Scheme: अनाथ और दिव्यांग छात्रों की Tuition Fees देगी...

 झारखंड सरकार 2026-27 सत्र से अनाथ व दिव्यांग छात्रों की ट्यूशन फीस देगी, वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना 1 मई से शुरू, जानें पात्रता और नियम।Jharkhand...

Jharkhand Heatwave Alert: अगले 5 दिनों में Temperature बढ़ेगा, कई जिलों...

 झारखंड में अगले पांच दिनों में तापमान 3-5 डिग्री बढ़ने का अनुमान, 17-18 अप्रैल को कई जिलों में लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने...

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img