Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

बिहार में खौफनाक हत्याकांड : पति ने पत्नी को मारकर 6 महीने तक दफनाया, पुलिस कब्र से निकाला

नौबतपुर : नौबतपुर के पियरपुरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नंदकिशोर चौधरी ने अपनी पत्नी पिंकी देवी की बेरहमी से हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया था। हत्या के बाद उसने पिंकी के परिजनों से किसी भी तरह का संपर्क नहीं होने दिया। जब परिवारवालों को शक हुआ और उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई, तब भी पुलिस ने पांच महीने तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आखिरकार पुलिस दबाव में आई और जब जांच आगे बढ़ी, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। आरोपी पति नंदकिशोर चौधरी और उसके पिता शकलधारी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जमीन खोदवाई, जहां से पिंकी देवी का पूरी तरह सड़ा-गला शव बरामद हुआ।

Patna एम्स में हो रहा फॉरेंसिक पोस्टमार्टम

शव की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि उसकी पहचान कर पाना मुश्किल था। अब पटना एम्स में पोस्टमार्टम कराकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया की जा रही है।

एक साल पहले हुई थी शादी, ससुराल में हो रहा था अत्याचार

पिंकी देवी की शादी महज एक साल पहले धूमधाम से नंदकिशोर चौधरी से कराई गई थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल में उसके साथ अत्याचार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि नंदकिशोर ने शादी के कुछ ही महीनों में मारपीट और मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी थी।

यह भी देखें :

हत्या की वजह क्या, पुलिस कर रही जांच

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नंदकिशोर चौधरी ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की? क्या इसके पीछे दहेज का लालच था, या फिर अवैध संबंधों का कोई राज़ छुपा हुआ है? पुलिस इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग यह सोचकर सहम गए हैं कि इंसान किस हद तक क्रूर हो सकता है।

यह भी पढ़े : गांव के तालाब से मिला दो दिन से लापता अधेड़ का शव… 

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...