थावे दर्शन व सिलीगुड़ी का सफर होगा लग्जरी और बजट-फ्रेंडली, पर्यटन विभाग की नई बस सेवा की सब जगह हो रही चर्चा

पटना : बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) ने पर्यटकों की सुविधा और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। निगम ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत दो नए अंतरराज्यीय और एक अंतर-जिला लग्जरी बस सेवा शुरू की है। नई सेवा से पूर्वोत्तर भारत और उत्तर बिहार के धार्मिक स्थलों की यात्रा अब आसान और आरामदायक होगी। खासकर सिक्किम, दार्जिलिंग, गंगटोक जाने वाले बिहारी पर्यटक और थावे मंदिर जाने वाले श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकेंगे।

दोनों बसों का रूट चार्ट

निगम द्वारा दो रूटों पर बस चलाई जा रही है। जिसमें पटना से सिलीगुड़ी के लिए दो बस अप-डाउन 2बाई2 लग्जरी स्लीपर बस जो आर बलॉक पटना से शाम 7:30 बजे पूर्णिया, किशनगंज (वाया हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा) होकर सिलीगुड़ी तक जाएगी और शाम 6:30 बजे से किशनगंज, पूर्णिया होकर पटना आएगी। इस बस का किराया 900 रूपए प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। साथ ही पटना से गोपालगंज के लिए एक 2*2 सीटर लग्जरी बस शाम 3:30 बजे आर ब्लॉक से पटना, मसरख, मलमलिया, सिवान के रास्ते थावे, गोपालगंज तक जाएगी और सुबह 5:40 बजे गोपालगंज से पुनः पटना के लिए वापस आएगी। इसका किराया 250 रुपए निर्धारित है।

BUS 1 22Scope News

बस के संचालन से लाभ

इस बस सेवा के परिचालन शुरू होने के बाद से पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा अब उत्तर बिहार और पूरे बिहार के लोगों के लिए पहले से कहीं अधिक सुगम, किफायती और आरामदायक हो गई है। विशेष रूप से सिक्किम, गंगटोक, दार्जिलिंग, पेलिंग, लाचुंग-लाचेन, गुरुडोंगमार झील, युमथांग वैली जैसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थलों की यात्रा करने वाले बिहारी पर्यटक अब लंबी रेल यात्रा या महंगी फ्लाइट के झंझटों से मुक्त होकर सीधे बस से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। साथ ही, इस बस सेवा के शुरू होने से प्रशिद्ध थावे मंदिर (गोपालगंज) आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अप्रत्याशित रूप से बड़ा लाभ मिल रहा है। क्योंकि अब उनकी यात्रा का रास्ता पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक, किफायती और कम थकाऊ हो गया है।

BUS 2 22Scope News

बसों की संख्या में होगी वृद्धि

पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक नन्द किशोर ने बताया कि, इन दोनों रूट पर पहली बार बिहार सरकार की ओर से सीधे बस सेवा को शुरू की गई हैं। इससे पहले इन मार्गों पर यात्रियों को निजी ऑपरेटरों द्वारा संचालित बसों को बदलकर यात्रा करनी पड़ती थी। उन्होंने यह भी बताया कि बस के सफल संचालन के बाद पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी तो बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। आम लोग बस की बुकिंग या इससे सम्बंधित जानकरी के लिए पर्यटन विभाग के टोल-फ्री नंबर-(8544418314) से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

BUS 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...