कोतवाली थाना से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर चार दुकानों में लाखों की चोरी

रांची: पुस्तक पथ स्थित चार दुकानों से होली के दौरान लाखों की चोरी हो गयी.यह घटना कोतवाली थाना से केवल 100 मीटर की दूरी पर घटी।

श्री गणेश स्टोर्स,गणपति स्टेशनर्स,कैलाश एंड कंपनी तथा कैलाश स्टोर्स में चोरी हुई.चोरों ने दुकानों के कैश काउंटर को तोड़ कर उसमें रखे रूपये की चोरी कर ली. मामले में दुकानदोनों ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

होली के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर जिला पुलिस ने 40 बाइक दस्ता सहित 1000 जवानों की तैनाती की थी, इसके बाद भी चारी हो गयी. घटना के बारे में दुकानदारों ने बाताया है कि 2023 में दशहरा के समय भी इसी प्रकार कई दुकानों में एक साथ चोरी हुई थी.

जब भी उसे श तीन दिनों के लिए दुकानें बंद होती है, तो चोरी हो जाती है. श्री गणेश स्टोर्स के संचालक केदारनाथ पोद्दार व गणपति स्टेशनर्स के संचालक हेमंत पोद्दार की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

श्री गणेश स्टोर्स के संचालक केदारनाथ पोद्दार के अनुसार, रविवार से मंगलवार तक तीन दिनों तक दुकानें बंद थीं. बुधवार की सुबह 9:00 बजे जब दुकान खोले तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा हुआ है.

जब कैश काउंटर को देख तो उसमें 25000 हजार रूपये गायब थे. थोड़ी देर बाद पता चला कि एक लाइन से चार दुकानों में चोरी हुई है.

वहीं गणपति स्टेशनर्स की दुकान से 300 नकद की चोरी हुई है. गणपति स्टेशनर्स के संचालक हेमंत पोद्दार ने बताया कि चोर दुकान के पीछे से अंदर घुसे और चोरी की.

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...