Advertisment

डीवीसी के 2 अधिकारियों के घर लाखों की चोरी, जेवर सहित कई समान ले उड़े चोर

बेरमो: चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के डीवीसी के सी टाइप और डी टाइप कॉलोनी के दो क्वार्टरों में दरवाजा तोड़कर लाखों की चोरी हो गई है। घटना को लेकर बताया गया कि डीवीसी के अधिकारी सचिन कुमार के क्वार्टर C-29 का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चोर ले उड़े। इस संबंध में डीवीसी अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि क्वार्टर बंद कर बोकारो थर्मल गए हुए थे और घर की चाबी सफाई वाली को दे रखे थे। सुबह समीप के क्वार्टर वाले ने फोन कर चोरी की घटना की जानकारी दी। घर पहुंचकर देखा तो अलमीरा खुला था और सभी सामान बिखरा पड़ा था। वहीं D-44 का भी ताला तोड़ कर चोरी की गई है। क्वार्टर मालिक दिल्ली गये हुए हैं आने के बाद ही पता चलेगा कि कितनी की चोरी हुई है तब पता चलेगा। इस धटना को लेकर पड़ोसी अभिनाश कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी लोधी जी को दे दी गई है। कल सुबह वह दिल्ली से चंद्रपुरा आयेंगे। दोनों क्वार्टर की सफाई कर्मी एक ही परिवार का है। वहीं पुलिस ने बताया कि जांच चल रही है, जल्द ही चोरों का खुलासा पुलिस करेगी।रिपोर्ट-मनोज

Ranchi Crime News: डुमरदगा में महिला से Gold Chain Snatching, ब्राउन...

रांची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ीं। डुमरदगा में महिला से सोने की चेन लूटी गई। हरमू मैदान के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर...

Ranchi Crime News: ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की Cyber...

रांची में ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की साइबर ठगी, पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी में बच्चों के विवाद के बाद जान से मारने की...

Haj 2027: झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन, 10 अगस्त तक...

हज यात्रा 2027 के लिए झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन हुआ है। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम राशि...