Bhagalpur का यह विद्यालय है नशेड़ियों का सेफ जोन, फिर से विद्यालय में की चोरी

भागलपुर: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित उर्दू मध्य विद्यालय चंपानगर का कैंपस नशेड़ियों के लिए सेफ जोन बना हुआ है। नशेड़ियों और बेखौफ चोरों के आतंक से विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक, शिक्षिकाएं काफी परेशान हैं। दरअसल उर्दू मध्य विद्यालय चंपानगर से बीती रात चोरों ने सीसीटीवी कैमरे की चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय कैंपस स्थित एक जर्जर भवन नशेड़ियों के लिए काफी सेफ जोन है।

जर्जर भवन में माचिस की तिल्ली, सिल्वर पेपर, ताश की पत्ती बिखरी देख शिक्षा के मंदिर में नशेड़ियों का जमावड़ा का अंदाजा लगाया जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो शाहनवाज आलम ने बताया की पूर्व में भी विद्यालय से कंप्यूटर सेट, बैटरी, चापानल की लोहे की हैंडल, नल समेत अन्य सामानों की चोरी की घटना को नशेड़ियों और चोरों के द्वारा अंजाम दिया जा चुका है।

घटना के बाबत पूर्व में भी नाथनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि बीते गुरुवार को विद्यालय बंद कर के गए थे और शुक्रवार को विद्यालय बंद होने के कारण जब शनिवार को विद्यालय आए तो विद्यालय के छत पर लगे सीसीटीवी कैमरे गायब थे। चोरों और नशेड़ियों के द्वारा सीसीटीवी कैमरे के तार को तोड़ दिया गया है और कैमरे लेकर फरार हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि नशेड़ियों व चोरों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है।पीछे के रास्ते दीवार फांद कर ये असामाजिक तत्व आते हैं और नशे का सेवन करते हैं। जिस कारण शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र और छात्राएं काफी दहशत में हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इस घटना के बाबत नाथनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- Gopalganj में शराब तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी का टक्कर

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

BHAGALPUR BHAGALPUR BHAGALPUR

BHAGALPUR

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...