दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 बाइक सवार की मौत

मोतिहारी : पिपराकोठी थाना क्षेत्र के एनएच-28 बी पर बाइक पर सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. बता दें कि मंगलवार की शाम बाइक से मोतिहारी से घर लौट रहे थे. उसी दौरान अज्ञात वाहन के चपेट में आने से तीनों युवकों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन आक्रोशित ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे थे. मृतक खैरी जमुनिया बलही घाट के रहने वाले आकाश कुमार, आलोक कुमार और लाल साहेब थे.

मृत युवकों के परिजन सड़क दुर्घटना में सरकार के नई नियमावली 2021 के अनुसार 5-5 लाख की सहायता राशि देने की बात जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कही है. जिलाधिकारी ने कहा कि डीटीओ, सिविल सर्जन और एसडीओ को शीघ्र घटना से संबंधित प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है, ताकि मृतक के परिजन को सहायता राशि शीघ्र दिया जा सके. साथ हीं डीएम ने बाइक चलाने वालों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने का अनुरोध किया.

रिपोर्ट : ब्रजेश

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...