खड़ी हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, आग में फंसे खलासी समेत 2 की जलकर मौत, चालक गंभीर

नालंदा : नालंदा जिले के वेना थाना इलाके के पैठना टोल प्लाजा के समीप खड़ी हाइवा में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में आग लग गई। जिससे ट्रक में फंसे खलासी समेत दो की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतकों में नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के मलूकाबिगहा निवासी कृष्ण यादव का 19 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और जंगलबेलदारी बीघा निवासी लखन यादव का 19 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार है। जबकि जख्मी चालक गिरियक थाना क्षेत्र के कई बीघा निवासी बिंदेश्वर प्रसाद का पुत्र ब्रजेश यादव है।

परिजनों ने बताया कि बालू लेकर नवादा से बख्तियारपुर जा रहे था। चालक के बहन के घर तिलक समारोह था इसी दौरान वीरेंद्र भी को भी साथ चलने को कहा था। एक ही जगह काम करने के कारण तीनों ट्रक पर सवार होकर बख्तियारपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पैठना टोल प्लाजा के समीप खड़ी हाइवा में ट्रक की टक्कर हो गई। जिससे ट्रक में आग लग गई और ट्रक के अंदर फंसे खलासी और वीरेंद्र की जलकर मौत हो गई।

वेना थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आग की लगती इतनी तेज थी कि अग्निशमन दस्ता की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक जुलूस कर दो लोगों की मौत हो चुकी है मृतक दोनों नवादा जिले के रहने वाले हैं शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े : Road Accident : कार और ऑटो की टक्कर, 5 की मौत, 2 की हालत गंभीर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Cyber Crime in Jharkhand: साइबर ठगी के नेटवर्क में देवघर देश...

 झारखंड में साइबर अपराध के नेटवर्क को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। देवघर साइबर अपराध में देश में तीसरे, दुमका 14वें और गिरिडीह...

Mallika Sherawat Meets Tej Pratap Yadav: पटना में लालू परिवार से...

Mallika Sherawat Meets Tej Pratap Yadav, पटना: बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत एक बार फिर तेज प्रताप यादव के साथ नजर आईं। इस बार उनकी...

Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पंडाल में भगदड़, 18 की मौत,...

 कोलकाता के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भारी बारिश के दौरान भगदड़ में 18 लोगों की मौत और 45 से अधिक घायल होने की खबर...