मुजफ्फरपुर दुष्कर्म मामले में केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय प्रशासन पर उठाया सवाल, कहा…

मुजफ्फरपुर: बीते दिनों मुजफ्फरपुर के कुढनी और तुर्की थाना क्षेत्र में अलग अलग दुष्कर्म की घटना मामले में पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे। दोनों पीडिता के परिजनों से मुलाकात कर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिले में एक के बाद एक दुष्कर्म की घटना दुखदाई है। सरकार और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेवारी है कि दोषियों को चिह्नित कर उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई करे।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जिनकी लापरवाही से अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है वैसे लोगों को भी चिह्नित कर कार्रवाई करने की जरूरत है। इतना ही नहीं उन अपराधियों से के बराबर ही दोषी पीएमसीएच के वह कर्मी भी हैं जिनकी लापरवाही से एक बच्ची की जान चली गई। ऐसे कुछ लोगों पर कार्रवाई का प्रशासन कुछ उदाहरण बनाये जिसके बाद भविष्य में ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले लोग हजार बार सोचने को विवश हों। तुर्की में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना में केंद्रीय मंत्री ने प्रशासनिक मिलीभगत की बात कही।

यह भी पढ़ें – विद्यालय बनने से लक्ष्य पूरा नहीं होता बल्कि…, विधायक दामोदर रावत ने विद्यालय के नवनिर्मित भवन…

चिराग पासवान कहा कि परिवार से मिलने के बाद सारी बातें मुख्यमंत्री और राज्य के डीजीपी बताएँगे। उन्होंने कहा कि यहां स्थानीय प्रशासन का रोल ठीक नहीं है। उन्होंने स्थानीय डीएसपी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उनके रहते हुए बच्ची का मेडिकल जांच करवाने में 72 घंटे क्यों लगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्थानीय प्रशासन पर और कई गंभीर सवाल उठाये और जांच करवाने की बात कही।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बाल श्रम मुक्त होने की राह पर है पुनौरा धाम, जिला प्रशासन की कोशिशों का है प्रतिफल…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...