विजय सिन्हा का राहुल, तेजस्वी व केजरीवाल पर निशाना, कहा- ऐसे लोगों का भारत की धरती पर जन्म लेना धिक्कार

गया : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार की सुबह गया के दौरे पर पहुंचे। शनिवार की सुबह उन्होंने भगवान श्रीहरि विष्णु का विष्णुपद मन्दिर में विष्णुचरण के ऊपर माथा टेका और बिहार की खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से दिए गए बयान कि सरकार के चमचे चढ़ावा भेंट कर ट्रांसफर पोस्टिंग करवा रहे हैं। जवाब में कहा कि तेजस्वी यादव इस बात का प्रमाण दें। बगैर प्रमाण आरोप लगाया जाना संवैधानिक पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कभी सिंगापुर तो कभी कहीं और से टिवीट कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष की यह भूमिका संवैधानिक नहीं है। वे नेता प्रतिपक्ष हैं। उन्हें सजग होकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए लेकिन वे ऐसा करने से दूर भाग रहे हैं और बेबुनियाद बातों को ट्वीट करने लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर काम की समीक्षा कर रही है। शीघ्र ही कार्रवाई के साथ परिवर्तन दिखने को मिलेगा।

यह भी देखें :

इसके अलावा उन्होंने तेजस्वी यादव द्वारा वक्फ बोर्ड संशोधन को धार्मिक उन्माद फैलाए जाने के मसले पर तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर जबरदस्त तंज कसा। कहा ये सभी लोग तुष्टिकरण की राजीनीति कर रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं की चीत्कार उन्हें सुनाई नही देती है। ऐसे लोगों का भारत की धरती पर जन्म लेना धिक्कार के समान है। उपमुख्यमंत्री विष्णुपद मन्दिर में दर्शन के बाद बोधगया के लिए एक कार्यक्रम में शरीक होने गए हैं। दोपहर तीन बजे के बाद सर्किट हाउस में आएंगे। इसके बाद शाम को एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जाएंगे।

यह भी पढ़े : अरुण जेटली की 5वीं पुण्यतिथि पर BJP के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

Also Read

Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
525,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

अबुवा आवास योजना में दिख रहा है लोगों का खासा उत्साह

हजारीबागः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज हजारीबाग दौरे पर इचाक प्रखंड के बोधीबागी मैदान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने...