Holi से पहले शराब पार्टी, नगर परिषद अध्यक्ष पति का Video हुआ Viral

सीवान : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, उसके लिए बिहार में सख्त कानून बनाए गए हैं। वहीं सरकार इस कानून को लेकर हमेशा से सख्त दिखाती रहती है। इसके बावजूद रोजाना कई ट्रक शराब की खेप को भी पकड़ा जा रहा है। वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक लगातार थाना अध्यक्ष को कड़ी चेतावनी भी देते रहते हैं। वहीं सरकार ने भी पुलिस से लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के लिए चेतावनी दिया था कि जिस पंचायत और थाना क्षेत्र में शराब मिलेगा उसे क्षेत्र के थाना अध्यक्ष भी नपेंगे। यह सिर्फ सीएम नीतीश कुमार की शराबबंदी योजना और कार्रवाई सिर्फ कागजों के पन्नों पर सिमट कर रह चुकी है।

नगर परिषद के अध्यक्ष कभी पैक बना रहे हैं तो कभी बोतल को सर के नीचे

ताजा मामला बिहार के सीवान जिले का है। जहां नगर परिषद के अध्यक्ष शिम्पी गुप्ता के पति का शराब पार्टी करते का वीडियो जो है तेजी से वायरल हो रहा है। शिम्पी गुप्ता के पति शराब की बोतल हाथों लेकर पैक बना रहे हैं और वहीं कुछ लोग बैठकर शराब का आनंद लेते हुए इंजॉय भी कर रहे हैं। वहीं एक दूसरी फोटो में देख सकते हैं कि शिम्पी गुप्ता के पति किस तरह से शराब की बोतलों को अपने सिरहाने लगाकर सोए हुए हैं।

यह भी देखें :

कानून का नहीं है डर, पुलिस को दे रहे हैं खुली चुनौती – नगर परिषद पति 

अब जरा सोचिए नगर परिषद के अध्यक्ष शिम्पी गुप्ता के पति किस तरह से शराबबंदी वाले बिहार में शराबबंदी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ना इन्हें कानून का डर है और ना ही प्रशासन का तभी तो यह पुलिस को एक खुली चेलेंज और चेतावनी दे रहे हैं। किस तरह से बिहार में शराबबंदी बिल्कुल इस तस्वीर से फैलियर साबित हो रही है। अब देखना यह होगा कि क्या वायरल वीडियो और फोटो होने के बाद क्या जिले के वरीय अधिकारी कब तक कार्रवाई करते हैं या नहीं अब आने वाला वक्त ही बताएगा। वहीं हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है।

यह भी पढ़े : उत्पाद विभाग की कार्रवाई, पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

कुमार रवि की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मोबाइल दुकान चोरी कांड का सफल उद्भेदन : 5 अभियुक्त गिरफ्तार,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में 24 मई 2026 को हुई चोरी की घटना...

चास थाना दिवस में 8 भूमि विवादों का निपटारा, पुलिस ने...

Bokaro News: चास थाना परिसर में शुक्रवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान...

मुख्यमंत्री ने कहा- मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास व...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आयोजित...

विकास के नए मानक गढ़ रहा बिहार : मानव विकास, गरीबी...

पटना : बिहार ने पिछले दो दशकों में विकास के लगभग सभी प्रमुख सामाजिक एवं आर्थिक संकेतकों पर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए देश...

ट्रक से 11 हजार लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

आरा : भोजपुर के जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img