स्वीप कोषांग के तहत दूसरे दिन मतदाता को जागरूक करने हेतु निकाला गया पैदल मार्च

सहरसा : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के मद्देनजर सहरसा जिला स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज मतदाता जागरूकता हेतु पैदल मार्च शहर के विभिन्न मार्गों पर अहले सुबह निकाला गया। इस रैली को उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार और स्वीप ब्रांड आइकॉन अपूर्वा प्रियदर्शी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

LN Mishra 1 22Scope News

‘युवाओं से अपील की कि वे न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि अपने परिवार व मित्रों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें’

वहीं कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि अपने परिवार और मित्रों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में डिजिटली मतदाता सूची जाँचने और वोटर हेल्पलाइन ऐप की जानकारी भी दी गई। सहरसा की सड़कों पर निकली दूसरे दिन यह पैदल मतदाता रैली लोकतंत्र को मजबूत करने के इस प्रयास का सशक्त उदाहरण बनी।

यह भी देखें :

रैली में स्वास्थ्य विभाग एवं युवाओं, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

आपको बता दें कि रैली में स्वास्थ्य विभाग, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव आयोग के इस नवाचार से जिले में मतदाता जागरूकता को नई ऊर्जा मिली है। उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला ने बताया कि जागरूकता बढ़ाना है। आपने कल देखा साइकिल रैली निकाला गया आज पैदल पद यात्रा है और नित्य नए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक मतदाता बूथ तक पहुंचे।

यह भी पढ़े : विश्व साइकिल दिवस : DM रिची पांडे खुद सवार होकर निकाली जागरूकता रैली…

राजीब झा की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...