छुट्टी मांगने के बावजूद वार्डन ने बीमार छात्रा को घर जाने से रोका, इलाज के दौरान हुई मौत

गुमलाः जिला के जारी प्रखंड स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय की 9वीं की छात्रा मरियमटोली निवासी करिश्मा कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ चैनपुर गुमला मार्ग को घंटो जाम रखा. जानकारी के अनुसार छात्रा पिछले आठ दिनों से बीमार थी. विद्यालय की वार्डन कमला कुमारी से छुट्टी की मांग की थी. लेकिन उसे घर जाने से रोका गया और ना ही परिजनों को जानकारी दी गई.

वार्डन को बर्खास्त करने की मांग

आज (7 सितंबर) की सुबह अत्यधिक तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई. आक्रोशित लोगों ने वार्डन को बर्खास्त करने की मांग की है. मौके पर चैनपुर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, अंचलाधिकारी गौतम कुमार, जिप सदस्य मैरी लकड़ा सहित कई लोग मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी लाभ देने का आश्वासन दिया. साथ ही अंतिम संस्कार के लिए लोगों ने चंदा कर पैसे का जुगाड़ कर परिजनों को सौंपा.

रिपोर्टः अमित राज

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...

Patna Crime News: पटना में अपराधियों का तांडव, अपार्टमेंट के नीचे...

Patna Crime News: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद होने का एक और मामला सामने आया है. बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकराम...