Advertisment

ईडी की कार्रवाई पर हेमंत का वार, हम भी हैं तैयार

Delhi- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की कार्रवाई पर तंज कसते हुए कहा है कि यह मनरेगा के बहाने घूसी है, लेकिन इनके निशाने पर कुछ और है. हम भी पूरी तरह तैयार है, जैसे-जैसे चीजे आगे बढ़ेगी, देखा जाएगा और पूरे दमखम के साथ उसका मुकाबला किया जाएगा. यहां यह बताना जरुरी है कि ईडी और सीबीआई झारखंड में लगातार छापेमारी कर रही है, उसके निशाने पर खनन मामले से जुटे अधिकारी और सत्ता से जुड़े कारोबारी हैं. इस बीच सीबीआई ने कुछ स्थानों पर भी छापेमारी की है. विपक्ष इन सभी छापेमारी को झामुमो से जुड़े भ्रष्टाचार से जोड़कर दिखलाने की कोशिश की जा रही है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लौटते ही होगी राज्य सभा उम्मीदवारों की घोषणा

बता दें कि हेमंत सोरेन फिलहाल सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली में मौजूदहै. राज्य सभा नामांकन के लिए सिर्फ अब दो दिनों का समय ही शेष बचा है. राज्य सभा के उम्मीदवारों की चर्चा पर हेमंत सोरेन ने कहा है कि रांची लौटते ही उम्मीवार की घोषणा कर दी जाएगी.

बता दें कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राज्य सभा उम्मीवारों के चयन को लेकर मंथन में जुटी हुई है. वैसे भाजपा ने हजारीबाग में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कर उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है, लेकिन उसके सामने चुनौती यह है कि यदि झामुमो किसी स्थानीय व्यक्ति को उम्मीदवार बनाती है, तो उस पर भी यह दवाब  बनेगा.

वैसे भाजपा में रघुवर दास के नाम के साथ आदित्य साहू और प्रदीप वर्मा का नाम रेस में है. अब यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है.

Ranchi Birth Death Certificate: नगर निगम ने जारी किए 7,991 प्रमाण...

रांची नगर निगम ने अप्रैल से 24 जुलाई तक 7,991 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए। जन्म के 587 और मृत्यु के 236...

Durand Cup 2026: रांची में आज होगा भव्य आगाज, मुख्यमंत्री हेमंत...

रांची में आज 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप 2026 का भव्य उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे शुभारंभ। जेएफसी और डिफेंडर्स एफसी के बीच...

NH-23 Toll Tax: रांची से गुमला-लोहरदगा जाना आज से महंगा, पतराचोली...

रांची-पिस्का मोड़-पलमा एनएच-23 पर पतराचोली टोल प्लाजा से 26 जुलाई की मध्यरात्रि से टोल टैक्स लागू। कार से लेकर ट्रक तक सभी वाहनों के...