क्या सच में पटना से दरभंगा तक हर बड़े शहर से दिल्ली जाएगी बस? जानिए पूरा प्लान

पटना : बिहारवासियों को दिल्ली जाने के लिए अब ट्रेन में लंबी वेटिंग लिस्ट व हवाई जहाज के महंगे किराए की मार नहीं झेलनी होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नई कैबिनेट में परिवहन विभाग ने प्रदेशवासियों की सुविधा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। आने वाले दिनों में राज्य के सभी बड़े शहरों से अब दिल्ली के लिए बस सेवा शुरु की जा रही है।

जिससे राजधानी के अलावा, मुजफ्फरपुर, गया व भागलपुर समेत अन्य शहरों से दिल्ली जाने के लिए सुविधाओं से लैस बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं बिहार के बीच समझौते का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही तीनों राज्य की सरकारें समझौते पर मंजूरी देंगी, इसके पश्चात बस सेवा शुरु कर दी जाएगी।

राजधानी के अलावा अन्य जिलों से भी चलेंगी बसें

परिवहन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी के अलावा आरा, बक्सर, छपरा, सीवान, गोपालगंज, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, सासाराम, नालंदा, अररिया, चंपारण, बिहारशरीफ और मधुबनी शहरों के अलावा कई प्रखंड स्तर बस पड़ाव जैसे पाली, बोधगया, दाउदनगर, डोभी, दानापुर व हिसुआ समेत अन्य प्रखंडों से शुरू की जाएगी। फिलहाल समझौते को लेकर विभाग ने सभी तैयारियों को पूरा करने का काम किया जा रहा है। 12 दिसंबर तक सुझाव व आपत्ति की मांग की गई है।

दिल्ली के कश्मीरी गेट से खुलेगी बस, यूपी के कई शहरों में होगा पड़ाव

विभाग के अधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि राज्य के सभी प्रमुख जिलों से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। जो यूपी के लखनऊ, अयोध्या, आगरा, गोरखपुर, बस्ती, प्रयागराज देवरिया, चंदौली, अलीगढ़ और कानपुर में रुकते हुए दिल्ली पहुंचेगी। वहीं इन बसों को पीपीपी मोड पर चलाने की तैयारी की जा रही है। जिसमें सीएनजी, इलेक्ट्रिक व बीएस-6 बसों को शामिल किया जाएगा।

12 दिसंबर तक प्रस्ताव को फाइनल करके इस सेवा को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा

उन्होनें कहा कि 12 दिसंबर तक प्रस्ताव को फाइनल करके इस सेवा को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा। इसके लिए तीनों राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के बीच समझौता होने वाला है। अब बिहारवासियों को दिल्ली जाने के लिए ट्रेन व हवाईजहाज के अलावा बस की भी सुविधा उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़े : राज्यपाल के अभिभाषण प्रस्ताव पर CM नीतीश कुमार ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मैं PM को करता हूं सलाम’…

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...