Morning Walk के लिए निकली महिला गिरी 25 फीट गहरे गड्ढे में, फिर…

बेगूसराय: बेगूसराय में रविवार की अहले सुबह मॉर्निंग वाक पर निकली एक महिला शौचालय निर्माण के लिए बनाये गए 25 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। महिला के गड्ढे में गिरने से वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई जिसका इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। गड्ढा में गिरने के बाद महिला ने जब शोर मचाया तो फिर स्थानीय युवक ने उसे गड्ढे निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल रहा। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव वार्ड संख्या 7 की है। Morning Walk Morning Walk Morning Walk

यह भी पढ़ें – INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, मुकेश सहनी ने बैठक के मुद्दे पर बात करते हुए चिराग…

बताया जा रहा है कि ग्रामीण महिला सोनी देवी अहले सुबह मॉर्निंग वाक के लिए निकली थी। इस दौरान वह अँधेरा होने की वजह से शौचालय निर्माण के लिए बनाये गए एक 25 फीट गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में गिरने के बाद महिला ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रस्सी और सीढी के सहारे उसे गड्ढे से बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि शौचालय निर्माण के लिए एक दिन पहली ही गड्ढा किया गया था और उसे आज ढंका जाना था लेकिन इससे पहले ही महिला गड्ढा में गिर गई। फ़िलहाल स्थानीय लोगों ने महिला को गड्ढा से निकालने के बाद उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BPSC TRE 3 शिक्षकों की पोस्टिंग शुरू, इतने शिक्षकों को…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...