‘पुड़िया वाली गुड़िया’ का पर्दाफाश, सफेद जहर की तस्करी में महिला तस्कर गिरफ्तार

कटिहार : स्मैक तस्करी में महिला की एंट्री,’सफेद नशा के कला खेल’ में अपने पति के सहयोग करते-करते ‘पुड़िया वाली गुड़िया’ बन गई। दरअसल, कटिहार पुलिस ने रौतरा थाना क्षेत्र के 800 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। एएसपी अभिजीत सिंह ने इस मामले के खुलासा करते हुए बताया कि इस महिला के पति छोटू पासवान पहले भी स्मैक तस्करी को लेकर जेल जा चुका है।

Goal 3 22Scope News

स्मैक तस्करी के मामले में ही प्राणपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार होने के बाद फिलहाल जेल में है

आपको बता दें कि हाल के दिनों में वह जेल से बेल पर छूटने के बाद फिर से स्मैक तस्करी के मामले में ही प्राणपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार होने के बाद फिलहाल जेल में है। पुलिस के माने तो छोटू के गैर मौजूदगी में उनकी पत्नी ही स्मैक डिलीवरी के काम को संभाल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर लगभग आठ सौ ग्राम स्मैक जिसका बाजार मूल्य लगभग आठ से 10 लाख का आकलन किया जा रहा है और गिरफ्तार किया गया है। सफेद नशा के इस काला खेल में एक बार फिर बंगाल के रास्ते सीमांचल के इलाके तक स्मैक तस्करी कि बात सामने आया है।

यह भी पढ़े : चोरी के मोबाइल के बदले स्मैक बेचने वाले तस्कर को पुलिस ने योजना बनाकर धर दबोचा

रतन कुमार की रिपोर्ट

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी, भारी मात्रा में विदेशी शराब...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के दीदारगंज इलाके में टोल प्लाजा के पास मद्य निषेध विभाग के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर...

हत्या के आरोपितों को छोड़ने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने आगजनी...

गयाजी : गया में हत्या के एक मामले को लेकर परिजनों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। गौतम यादव हत्याकांड में हिरासत में लिए...

विद्युत मानव बल कर्मियों का आंदोलन, 17 अगस्त से साप्ताहिक अवकाश...

बक्सर : बक्सर जिले में बिहार राज्य विद्युत विभाग में कार्यरत मानव बल कर्मियों ने आर्थिक, श्रम और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर आंदोलन...