झारखंड में 25 अगस्त तक बारिश के आसार, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी और ओड़िशा तट पर बने निम्न दबाव का असर राज्य में दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 25 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और भारी बारिश की संभावना है।

19 अगस्त को कई इलाकों में घने बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश हुई। 20 अगस्त को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं 21 अगस्त को रामगढ़, रांची, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा और साहेबगंज में वज्रपात के साथ भारी बारिश की आशंका है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

22 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोहरदगा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 36.6 मिमी बारिश गोइलकेरा (पश्चिम सिंहभूम) में दर्ज की गई। जमशेदपुर में 11 मिमी, बोकारो में 10 मिमी, रांची में तीन मिमी और मेदिनीनगर में एक मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

राज्य में सामान्य से 27% अधिक बारिश

झारखंड में इस मानसून (1 जून से अब तक) 888.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य वर्षापात 700.5 मिमी है। यानी इस बार राज्य में अब तक 27 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई है। रांची में 1094.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% अधिक है। वहीं पूर्वी सिंहभूम में 1330 मिमी वर्षापात दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 76% ज्यादा है।

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर! फसल नुकसान...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर है। सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य फसल सहायता...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...