युवा चेतना परिचर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष 

शेखपुरा : शेखपुरा सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत निजी सभागार में युवा राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से हिमांशु पटेल ने कहा कि बिहार में युवाओं को बेरोजगार कर दिया है। युवा लोग बिहार छोड़कर दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य राज्यों में काम करने के लिए जा रहे हैं जिसका जिम्मेदार नीतीश कुमार है। नीतीश कुमार ने जो शासन व्यवस्था बनाई थी लोगों ने नीतीश कुमार को एक नेक मुख्यमंत्री के रूप में देखा था लेकिन नीतीश कुमार ने फिर जंगल राज लाने वाले के साथ चले गए।

नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार लोग कह कर रहे हैं लेकिन सपना देखना तो सभी लोग देखते हैं लेकिन सपना पूरा होने वाला नहीं है। तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री बना दिया और 2025 में नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं और खुद प्रधानमंत्री बनने की चाहत रख रहे हैं। यह होने वाला नहीं है। बिहार की जनता जाग चुकी है।अगर हमारी पार्टी भाजपा के साथ है। भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना रहे हैं। बिहार के लोगों को अन्य राज्यों में काम करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। बिहार में रोजगार होगा।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल, राष्ट्रीय महासचिव फजल इमाम मालिक, प्रदेश महासचिव देवन महतो, प्रदेश महासचिव रवींद्र कुशवाहा, महिला प्रदेश महासचिव प्रियदर्शी कुमारी, छात्र जिला अध्यक्ष चंदन कुमार, छात्र उपाध्यक्ष सौरभ कुमार, जिला अध्यक्ष पप्पू मंडल, चंद्रभूषण कुशवाहा, संगीता देवी, रीता देवी, युवा जिला अध्यक्ष नवलेश कुमार मंडल और रामानंद कुशवाहा के अलावे सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

अरविन्द कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...