Tuesday, October 28, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Hazaribagh: छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, डुबकी लगाते ही व्रती महिला की मौत

Hazaribagh: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के बेंगवरी घाट से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार की शाम छठव्रती मम्पी कुमारी, पिता बुधन साव, जब अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर डुबकी लगा रही थीं, तभी अचानक दिल का दौरा पड़ने से बेहोश होकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।Hazaribagh: डुबकी लगाते ही महिला की मौत घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।...

नीतीश कुमार ने सीएम आवास पर परिवार संग दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, राज्य में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर अपने परिवार के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने पूरे राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगल कामना की।नीतीश कुमार ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य सीएम नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आज 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में परिवार के सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की...

विजय सिन्हा ने लखीसराय में दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

लखीसराय. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया नगर परिषद अंतर्गत कॉलेज घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सूर्य देव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की मंगल कामना की।विजय सिन्हा ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य इसको लेकर विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'लखीसराय विधानसभा अंतर्गत बड़हिया नगर परिषद के कॉलेज घाट पर आज लोक आस्था का महापर्व छठ के पावन अवसर पर संध्या अर्घ्य के समय सूर्यदेव को जल देकर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त किया। भक्ति,...

आग में 20 परिवारों का जला आशियाना, लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

कटिहार : कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा पार गोबराही दियरा के घाट टोला में अचानक आग लगने से देखते ही देखते 20 घर जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, गोबराही दियारा के घाट टोला के एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू होकर एक घर के बाद एक में लगते-लगते लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक घरों को अपने आगोश में ले लिया। भीषण आग से गांव में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग जान बचाकर घरों से निकल कर भागने लगे। आग की लपटें और तपिश से ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। आग लगने के बाद चीख-पुकार से आस-पास के ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी भयानक थी कि ग्रामीणों के द्वारा आग बुझा पाना काफी मुश्किल हो रहा था।

प्रशासन के द्वारा भी कोई राहत कार्य नहीं हो पा रहा था

वहीं सुदूर दियारा क्षेत्र होने तथा आवागमन का कोई साधन न होने के कारण प्रशासन के द्वारा भी कोई राहत कार्य नहीं हो पा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों के मदद से लगभग तीन घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। इस अगलगी में अनुमानित लगभग 15 लाख की क्षति का आकलन किया जा रहा है।

यह भी देखें :

खाना बनाने के क्रम में आग लगने की आशंका जताई जा रही है – ग्रामीण

इस बाबत पीड़ित परिवार मोगल महतो, वीरेन महतो, योगी महतो, पप्पू महतो, रामस्वरूप महतो, अशोक महतो, सदा महतो, विजय महतो, महेंद्र महतो, सिंदूल महतो, गोधन महतो और मांझी महतो ने बताया कि आग ने सब कुछ लील लिया। घर में रखे हुए अनाज, कपड़े, बर्तन, बिछावन और नगदी गहना एवं जेवर जलकर खाक हो गए। घर में अनाज, खाने-पीने की सामग्री, चौकी, खटिया, बर्तन और जरूरी कागजात भी जलकर खाक हो गया। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि खाना बनाने के क्रम में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दी गई है। वहीं उप प्रमुख रंजीत महतो ने अग्नि पीड़ितों को अविलंब सरकार द्वारा अनुदान राशि देने की मांग की है।

यह भी पढ़े : DJ की धुन पर डांस और हाथ में हथियार, फिर पहुंचा जेल

रतन कुमार की रिपोर्ट

Related Posts

तेजस्वी का नया वादा, कहा- सीमांचल के विकास के लिए बनेगी...

कटिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आज चार जनसभा को संबोधित करेंगे। पहली सभी तेजस्वी ने कटिहार में...

NDA उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री

NDA उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री कटिहार : एनडीए के नामांकन सह आशीर्वाद सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे...

बिहार में कुल 4 करोड़ की गांजे की खेप जब्त, कटिहार...

बिहार में कुल 4 करोड़ की गांजे की खेप जब्त, कटिहार और गयाजी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता कटिहार/गयाजी : 4 करोड़ की गांजे...
152,000FansLike
25,100FollowersFollow
628FollowersFollow
655,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel