Advertisement
Advertisement

लूट के सामान के साथ 5 लूटेरे गिरफ्तार

जमुई : पुलिस ने लूट की एक घटना का सफल उद्भेदन महज 24 घंटे में कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही तीन बाइक और पांच मोबाइल भी बरामद किया है। झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने चंद्रमंडीह थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते बताया कि पुलिस अधीक्षक जमुई को गुप्त सूचना मिली। चंद्रमंडी थाना अंतर्गत बघ्वा गांव से पहले जंगली क्षेत्र में पहाड़ी के पास पांच अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा गुड्डू कुमार 18 वर्ष पिता कमल यादव ग्राम चुनवारायडीह थाना चंद्रमंडी जिला जमुई के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज किया गया। विरोध करने पर इनका मोटरसाइकिल छीन लिया गया है।

कांड के गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम में थाना अध्यक्ष सुबोध यादव, एसआई दीपक कुमार, संजीव कुमार, हरेंद्र कुमार और थाना के सशस्त्र बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी के क्रम में चकाई थाना क्षेत्र के कुंदन कुमार, रांची के बसु कुमार, देवघर जिला के मधुपुर निवासी सूरज कुमार, रामगढ़ जिला के बड़काकाना निवासी दीपक कुमार और बीरभूम जिला के अरिंदम सिन्हा को लूटकांड में गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल भी बरामद किया गया है।

यह भी पढ़े : महिला को अर्धनग्न करने के मामले में 5 गिरफ्तार

यह भी देखें :

बृजमोहन भगत की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...

Jharkhand Teacher Recruitment: माध्यमिक आचार्य के 102 सफल अभ्यर्थियों की डिग्री...

 झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में सफल 102 अभ्यर्थियों की पीजी और बीएड डिग्री की जांच होगी। अंजलि यादव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी...