हत्या की आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस
DHANBAD: धनबाद के भेलाटांड़ स्थित अपार्टमेंट में छात्रा की संदिग्ध मौत के तीन दिन बाद झाडियों से उसका जूता मिला है. इस घटना के बाद परिजनों ने एक बार फिर हत्या की आशंका जताई है. इसके बाद पुलिस की टीम ने हत्या के एंगल से जांच तेज कर दी है. इसके लिए डॉग स्कॉवड और फोरेंसिक विभाग की टीम भी जांच में जुटी है. पुलिस ने मौके पर 6 संदिग्ध युवकों को भी ले जाकर पूछताछ की.

छात्रा सांघवी उर्फ चारू की छत से गिरने से हुई थी मौत
धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलाटांड़ स्थित त्रिनिती आपर्टमेंट में बुधवार को छठी क्लास की 13 वर्षीय छात्रा सांघवी उर्फ चारू की छत से गिरने से मौत हुई थी. घटना के बाद परिजनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या की बात कही थी. घटना के तीन दिन बाद मृतक छात्रा के एक पैर का जूता आपर्टमेंट के पीछे जंगल मे झाड़ियों के बीच फेंका हुआ परिजनों द्वारा देखा गया. जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. परिजन शुक्रवार सुबह से रात तक उसी स्थान पर डटे रहे.
छात्रा की मौत : जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक विभाग की टीम भी जुटी
शुक्रवार रात लगभग 9 बजे इसी मामले की जांच पड़ताल
के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक विभाग की टीम
मौके पर पहुंची. एसडीपीओ अमर पांडेय, बरवाअड्डा थाना प्रभारी टीम
के साथ पहुचे. मामले में 6 संदिग्ध छात्रों को भी लाया गया.
जिसके बाद रात लगभग 10 बजे जांच शुरू हुई।
टीम के साथ लाई गई डॉग मृतक छात्रा के जूते को
सूंघने के बाद संदिग्ध लड़को के पास लाया गया और जांच की गई.
इसके बाद आपर्टमेंट के जिस स्थान पर छात्रा का शव मिला था.
उस स्थान पर भी डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक विभाग की
टीम पहुची. मामले की फिर से बारीकी से जांच की जा रही है.
जूता मामले के उद्भेदन में हो सकता है मददगार: एसडीपीओ
एसडीपीओ अमर पांडेय ने बताया कि छात्रा के परिजनों द्वारा 4 नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. छात्रा की मौत आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच कर रही है. छात्रा की मौत के रहस्यों को खोलने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकती है. झाड़ियों में जूता पड़ा मिला है, वह आपर्टमेंट से कुछ दूरी पर है.
जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि छात्रा के जूते को किसी ने हाथों से उठाकर आपर्टमेंट के बाहर झाड़ियों में फेंका है. साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई है, ऐसी संभावना जताई जा रही है. जिस आपर्टमेंट के पिछले हिस्से में जूता मिला है उसी आपर्टमेंट के बाउंड्री के अंदर छात्रा मृत अवस्था मे पड़ी मिली थी. जिसने भी छात्रा का जूता उठाकर फेंका होगा. उसके फिंगर प्रिंट जूते पर मिलना तय है.
रिपोर्ट : राजकुमार
- Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना आज, पटना स्नातक सीट पर सबकी नजर
- Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 40.89 लाख रुपये, एक माह का वेतन भी सौंपा
- Patna Ice Cream Food Safety Action: पटना में आइसक्रीम प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, ₹80,720 की एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
Highlights

















