रांची: मोर्चा एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा राज्य कमेटी की बैठक मोराबादी ग्राउंड में बिनोद बिहारी महतो की अध्यक्षता में की गई. इस बैठक की संचालन ऋषिकेश पाठक और संजय कुमार दुबे ने बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मानसून सत्र के दौरान राज्य के सहायक अध्यापक विधान सभा का घेराव करेंगे. बिनोद बिहारी महतो ने कहा कि 17 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय चौबे के ने वार्ता के क्रम मे आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री से मिलवाया जाएगा. लेकिन आज 20 दिन होने के बाद भी सरकार के द्वारा कोई पहल नहीं की गई. जिससे बैठक में विरोध दर्ज किया गया. साथ ही मोर्चा ने निर्णय लिया है कि 12- 13 जुलाई को रांची प्रवास के दौरान विभिन्न विभागों का दौरा कर सहायक अध्यापक की समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं के निराकरण के बारे में पदाधिकारियों से बात रखेंगे. इसके बाद भी बात नहीं बनती है, तो फिर से राज्य के 62 हजार सहायक अध्यापक मानसून सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करने का कार्य करेगी. जिसकी सारा जिम्मेदारी राज्य सरकार और उनके पदाधिकारी होंगे.
बैठक में बिनोद बिहारी महतो, संजय कुमार दुबे, ऋषिकेश पाठक नारायण महतो, भागवत तिवारी वीरेंद्र राय, शकील अहमद, शेखर सिंह, निरंजन डे, सुशील पांडे, मोती साव, महादेव महतो, सुमित तिवारी, विकास यादव, कल्याण चक्रवर्ती, उत्पल चौबे सहित कई शिक्षक उपस्थित हुए.


















