मानसून सत्र के दौरान राज्य के सहायक अध्यापक विधान सभा का करेंगे घेराव 

रांची: मोर्चा एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा राज्य कमेटी की बैठक मोराबादी ग्राउंड में बिनोद बिहारी महतो की अध्यक्षता में की गई. इस बैठक की संचालन ऋषिकेश पाठक और संजय कुमार दुबे ने बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मानसून सत्र के दौरान राज्य के सहायक अध्यापक विधान सभा का घेराव करेंगे. बिनोद बिहारी महतो ने कहा कि 17 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान  मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय चौबे के ने वार्ता के क्रम मे आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री से मिलवाया जाएगा. लेकिन आज 20 दिन होने के बाद भी सरकार के द्वारा कोई पहल नहीं की गई. जिससे बैठक में विरोध दर्ज किया गया. साथ ही मोर्चा ने निर्णय लिया है कि 12- 13 जुलाई को रांची प्रवास के दौरान विभिन्न विभागों का दौरा कर सहायक अध्यापक की समस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं के निराकरण के बारे में पदाधिकारियों से बात रखेंगे. इसके बाद भी  बात नहीं बनती है, तो फिर से राज्य के 62 हजार सहायक अध्यापक मानसून सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करने का कार्य करेगी. जिसकी सारा जिम्मेदारी राज्य सरकार और उनके पदाधिकारी होंगे.

बैठक में बिनोद बिहारी महतो, संजय कुमार दुबे, ऋषिकेश पाठक नारायण महतो, भागवत तिवारी वीरेंद्र राय, शकील अहमद, शेखर सिंह, निरंजन डे, सुशील पांडे, मोती साव, महादेव महतो, सुमित तिवारी, विकास यादव, कल्याण चक्रवर्ती, उत्पल चौबे सहित कई शिक्षक उपस्थित हुए.

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...

Vishwakarma Puja 2026: CM सम्राट चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं,...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने औद्योगिक विकास में श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।Vishwakarma Puja...