जहरीले सांप के डसने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का आरोप, किया सड़क जाम

गढ़वाः जिला के रंका अनुमंडल मुख्यालय के करीब विश्रामपुर निवासी निरोज कुजूर की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई. परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मृतक के परिजन ने बताया कि निरोज कुजूर को सांप डसने के बाद इलाज के लिए रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए, तो डॉ कुलदेव चौधरी ड्यूटी पर थे. ड्यूटी पर होने के बावजूद इलाज के लिए नहीं आए.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का आरोप

उसके बाद मृतक के परिजन बेहतर इलाज के लिए छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज लेकर गए. उसी दौरान उसकी मृत्यु हो गई. ग्रामीणों का आरोप है की निरोज कुजूर की मृत्यु डॉक्टर की लापरवाही के कारण हुई है. जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने  करीब 2 घंटे तक सड़क जाम रखा. लंबे समय तक सड़क जाम होने की सूचना मिलने के बाद डीएसपी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने डीएसपी को आरोपित डॉक्टर को बर्खास्त किए जाने और मुआवजा देने की मांग की.

चिकित्सा पदाधिकारी ने मामले की जांच का दिया आश्वासन

ग्रामीणों का कहना है की कुछ दिन पूर्व ही गढ़वा के पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर ने जनता की सुविधा के लिए 14 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. लेकिन उनका प्रयास असफल रहा. अस्पतालों में मूल भूत सुविधा की कोई कमी नहीं है. लेकिन उसे व्यवस्थित तरीके से लागू नहीं किया जाता है. डीएसपी ने ग्रामीणों की परेशानी को सुना और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम को हटाया. संबंधित मामले पर चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. एक-एक बिंदुओ पर जांच की जा रही है. डाॅक्टर के दोषी पाए जाने पर निश्चित रूप से करवाई की जाएगी.

Bihar Cooperative Bank Loan: कृषि, डेयरी और ग्रामीण उद्योगों के लिए...

Bihar Cooperative Bank Loan: बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना की 77वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार, 21 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक...

Bihar Building Bye-Laws 2026: भवन निर्माण की प्रक्रियाएं होंगी सरल और...

Bihar Building Bye-Laws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 के प्रारूप को अधिक सरल, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय मंत्रियों के समूह यानी Group...

Bihar Vigilance Department: बिहार में Zero Tolerance Policy को धार, निगरानी...

Bihar Vigilance Department: बिहार में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए निगरानी विभाग ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और प्रभावी बनाने की दिशा में...