मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 जिंदा कारतूस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

मुंगेर : मुंगेर पुलिस के द्वारा हथियार तस्करों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चला हथियार तस्करों पे नकेल कसने का काम किया जा रहा है। ताजा मामला में सोमवार की रात मुफसिल थाना पुलिस के द्वारा नौआगढ़ी काली स्थान एनएच-80 के पास वाहन चेकिंग लगाया गया था। उसी समय मुंगेर की ओर से आ रहे बाइक सवार दो व्यक्ति पुलिस को देख बाइक घुमा वापस भागने की कोशिश की। पर बाइक घुमाने के चक्कर में बाइक स्केट कर गया और बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति जमीन पर गिर गए जिसे चोट भी आई।

वहीं शक के आधार पर जब पुलिस के द्वारा दोनो की तलाशी ली गई तो एक के पास से 40 पीस जिंदा कारतूस और दूसरे के पास से 10 जिंदा कारतूस को बरामद किया। जिसमें से दोनों की पहचान मुफसिल थाना क्षेत्र निवासी त्रिपुरारी सिंह और अभिषेक कुमार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार त्रिपुरारी सिंह पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। वहीं प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी परिचय कुमार ने बताया कि दोनों पकड़ाए तस्करों ने पूछताछ में खुलासा किया कि एक अन्य तस्कर के द्वारा दोनों को कारतूस खड़गपुर पहुंचने के लिए दिया गया। अब पुलिस तीसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही बताया कि खड़गपुर में हथियार की सप्लाई किसको की जानी थी।

https://22scope.com/munger-police-arrested-2-smugglers-with-4-pistols-and-4-cartridges/

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

Giridih Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव के...

गिरिडीह के बेंगाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर मिथुन दास की हत्या का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा किया। शव के टुकड़े कर...

Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में धान खरीद का नया Target, टूटे...

झारखंड में धान खरीद के नए नियम लागू होंगे। ब्रोकन राइस की सीमा घटाई गई है। टूटे चावल से इथेनॉल बनेगा और दिसंबर से...

SIR Verification में बड़ा खुलासा, बरहरवा में 200 रुपये लेकर बनाए...

बरहरवा में SIR दस्तावेज सत्यापन के दौरान चार फर्जी निवास प्रमाण पत्र मिले। 200 रुपये लेकर प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में पांच लोगों...