झारखंड के नाम पर राजनीति करते हैं और झारखंड को लूटते हैं- बाबूलाल मरांडी

commercial advertisement
Ad

हजारीबागः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज संकल्प यात्रा के तीसरे चरण में बरकट्ठा पहुंचे। बुढ़िया माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने ब्लॉक मैदान में बरकठ्ठा विधानसभा क्षेत्र की विशाल जनसभा को संबोधित किया। इसके पूर्व बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत किया। उन्हे सुनने केलिए सड़कों पर एवम सभा स्थल पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। अपने आक्रामक अंदाज में बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा।

इसे भी पढ़ेंः राज्य सरकार को हाईकोर्ट ने दिया रिपोर्ट देने का आदेश

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार लूट, अपराध, भ्रष्टाचार की पर्याय है। लगभग चार वर्षों में इस सरकार ने केवल झारखंड के नाम की राजनीति की लेकिन झारखंड के लोगों का कुछ भला नहीं किया। केवल झारखंड को लूटा और लुटवाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यदि बेदाग हैं, तो ईडी के सवालों से क्यों भाग रहे। क्यों बचने और बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में महंगे वकील के माध्यम से पैरवी करवा रहे।

हेमंत सरकार ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता वालों को बालू घाट बेच दिया

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज झारखंड की जनता को निर्माण कार्य के लिए, घर बनाने के लिए बालू नही मिल रहे। सभी नदियों के बालू को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के दलालों, बिचौलियों को हेमंत सरकार ने बालू बेच दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीयत साफ रहती तो बॉर्डर पर तस्करों को पकड़ती लेकिन दलाल बिचौलिए धड़ल्ले से झारखंड की खनिज संपदा,बालू को बाहर ले जा रहे।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज राज्य सरकार के संरक्षण में अपराध और भ्रष्टाचार फल फूल रहा। बिना पैसे का कोई काम नही होता। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने केलिए, मृत्यु प्रमाण पत्र केलिए भी पैसे देने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि जहां मुख्यमंत्री खुद नाम बदलकर आदिवासियों, गरीबों की जमीन हड़पी है। उससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि ऑफिसर डंके की चोट पर बोलते हैं देकर आए हैं, तो लेकर ही जायेंगे। पदाधिकारी मोबाइल रिचार्ज की तरह पद पोस्ट को पैसे से रिचार्ज कराते हैं।

राज्य में पुलिस काम छोड़कर वसूली में व्यस्त

उन्होंने कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री, मंत्री ट्रांसफर पोस्टिंग में, सरकारी योजनाओं में पैसे लेना बंद कर देंगे, उस दिन किसी पदाधिकारी की हिम्मत नहीं की जनता से काम के बदले पैसे की मांग कर दे। उन्होंने कहा कि राज्य में बेतहाशा अपराध बढ़े हैं।हत्या लूट,अपहरण डकैती की घटनाएं आम हो गई। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना है, जेल में डालना है लेकिन राज्य में पुलिस इस काम को छोड़कर वसूली में व्यस्त है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार ने केवल अपने अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों पर केस मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जनता के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। स्कूल में शिक्षक नही, अस्पतालों में डॉक्टर्स नहीं, दवाई नही। सड़कों की मरम्मत तक नही करा पा रही ये सरकार। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा भेजे गए अनाज भी महीनो तक मिल रहे। ये सरकार गरीबों के अनाज को भी लूटवा रही है। उन्होंने कहा कि आज राज्य में विकास के सारे कार्य ठप्प हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं को भी हेमंत सरकार लटकाने और भटकाने में लगी है।

2024 झारखंड में भाजपा सरकार बनाने का किया आह्वान

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने राज्य गठन के साथ विकास कार्यों को भी धरातल पर उतारा। अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने अलग झारखंड राज्य दिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव शहर की दूरी कम की। सर्व शिक्षा अभियान चलाया। पुल पुलियों का निर्माण हुआ। और मोदी सरकार ने पिछले 9वर्षों में तेजी के साथ गांव,गरीब किसान,मजदूर,युवा,महिला सभी वर्गों की चिंता की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में गरीबों के खाते में पैसे भेजे गए।कोई भूखा नही सोए इसके लिए प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज की व्यवस्था की।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों के पक्के मकान बन रहे,घरों में शौचालय दिए, हर घर बिजली पहुंचाई।और अब प्रत्येक घरों तक नल जल योजना से पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार बनती है तो विकास की चर्चा होती है।लेकिन झामुमो,कांग्रेस राजद की सरकार ने राज्य को केवल लूट, भ्रष्टाचार, अपराध और तुष्टिकरण दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध मुक्त झारखंड के लिए भाजपा की सरकार आवश्यक है। उन्होंने 2024 के चुनाव में झारखंड की 14 लोकसभा सीट भाजपा के खाते में डालकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने तथा राज्य में मजबूत भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया।

Latest

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...
spot_imgspot_img

Hazaribagh Encounter: राहुल दुबे गैंग के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

हजारीबाग के केरेडारी में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे...

Hazaribagh Police Encounter: केरेडारी में पुलिस से भिड़ा राहुल दुबे गैंग, मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

Hazaribagh Police Encounter: जिले के केरेडारी और टंडवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और कथित राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़...

Manish Jaiswal Bhurkunda Visit: मंदिर शिलान्यास से लेकर गिद्दी–दमोदर पुल तक… सांसद मनीष जायसवाल का मेगा दौरा चर्चा में

Manish Jaiswal Bhurkunda Visit: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को रामगढ़ जिले के भुरकुंडा और आसपास के इलाकों का दौरा किया।...