ललन सिंह का NDA पर हमला, कहा- विपक्ष के INDIA नाम रखने से घबराहट

पटना : INDIA नाम रखने से घबराहट – जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद ललन सिंह पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर बयान देते हुए ललन सिंह ने कहा कि एनडीए के लोग घबराए हुए हैं। India शब्द से इन लोगों में घबराहट साफ दिख रहा है। यह लोग साफ हताशा में नजर आ रहे हैं। इसलिए नाम बदलेंगे और नाम बदलने से क्या होगा इस देश की जनता में उनके खिलाफ अविश्वास है उसको कहां से मिटाएंगे। ड्रामा जितना करना है करते रहे।

ललन सिंह ने कहा कि इतिहास तो सारा बदल ही रहे हैं। किसी जहाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चढ़ेगे तो वहां भी बिजली और पानी आएगी। यह लोग अपने नाम इतिहास करना चाहते हैं। ये चाहते हैं कि देश का इतिहास बापू के नाम से हटा करके नरेंद्र मोदी के नाम से कर दिया जाए।

INDIA नाम रखने से घबराहट

वहीं स्पेशल सेशन को लेकर ललन सिंह ने कहा कि पहले एजेंडा तो बताएं कि ऐसा कहीं आज तक हुआ है कि सेशन बुला लिया गया हो। उसमें क्या बहस करने वाले हैं यह किसी को पता ही नहीं है। लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। देश और लोकतंत्र को अपनी मर्जी से चलाना चाहते हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर ललन सिंह ने कहा कि वह आते रहे, जहां मन करें आए जितना दिन घूमना है कौन उनको रोका है।

कुमार गौतम और विवेक रंजन की रिपोर्ट

सम्राट चौधरी का ललन सिंह पर हमला, कहा- हैसियत 43 विधायकों की… और बात कर रहे हैं चीन की

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...