भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने थाना प्रभारी बलवंत दुबे के खिलाफ निकाला विरोध मार्च, निलंबित करने की मांग

रामगढ़ः घाटो थाना प्रभारी बलवंत दुबे को निलंबित कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने विरोध मार्च निकाला. भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा घाटो थाना प्रभारी पर नेता जयवीर हांसदा के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट और हाजत में बंद कर देने का आरोप लगा रहा है. विराध रैली के दौरान पुलिस प्रशासन होश में आओ… पुलिस प्रशासन की गुंडागर्दी नहीं चलेगी…और घाटो थाना प्रभारी बलवंत दुबे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.

थाना प्रभारी बलवंत दुबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग

भाकपा माले नेता भुवनेश्वर बेदिया ने बताया कि 2 सितंबर को जयवीर हांसदा को किसी समस्या के संबंध में बात करने के लिए थाना बुलाया गया था. लेकिन वहां के थाना प्रभारी ने जयवीर हांसदा पर लाठी से पिटाई की और जातिसूचक गाली देकर हाजत में बंद कर दिया. मामले की जानकारी एसपी पीयूष पांडे को देने के बाद भी थाना प्रभारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसी कारण आज विरोध मार्च निकाला गया. विरोध मार्च में जिले के अलग-अलग क्षेत्र से सैकड़ों महिला- पुरुष ग्रामीण शामिल हुए.

रिपोर्टः करमजीत सिंह जग्गी

 

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...