कटिहार : कटिहार जिला स्थापना के स्वर्ण जयंती समारोह सह 50वां स्थापना दिवस को धूमधाम के साथ मनाये जाने की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन अभी से जुट गए हैं। जिला समाहरणालय के सभागार में डीएम रवि प्रकाश ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि आगामी 30 सितंबर को शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में विभन्नि विभागों के 30 स्टॉल लगाए जाएंगे। हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा।
तौकीर रजा की रिपोर्ट







