संकल्प यात्रा में झरिया पहुंचे बाबूलाल मरांडी, जमकर लगाई हेमंत सरकार की क्लास

झरियाः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपने संकल्प यात्रा के 43वें पड़ाव में झरिया पहुंचे. जहां भाजपा नेत्री रागिनी सिंह की अगुवाई में भाजपाइयों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया. वहीं आरएसपी कालेज ग्राउंड में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए बाबुलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार गरीबों के अनाज को गरीबों तक नहीं पहुंचाकर बाजारों में बेच कर पैसा इक्ठा करती है. 4 साल में गंठबंधन की सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है. यह सरकार लूट की सरकार है.

वहीं विधि व्यवस्था पर उंगली उठाते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि धनबाद में पुलिस कप्तान हेमंत सोरेन के लिए वसुली का काम करता है. झारखंड में अभी तक 23 व्यवसायियों की हत्या हुई है. जिसमें 9 व्यवसाईयों ने पुलिस को लिखित शिकायत की थी बावजूद उनकी हत्या हो गयी. फिर भी हेमंत की सरकार चुप है. झारखंड में प्रशासन मोबाईल रिचार्ज की तरह है. 6 महीने, 1 साल, दो साल के लिए रिचार्ज की तरह रुपए देकर अफसर जिले में आते हैं. हेमंत सोरेन को हर हाल में होटवार जेल जाना पड़ेगा.

 रिपोर्टः सचिन सिंह

Assistant Teacher Exam: सहायक आचार्य परीक्षा में Normalization पर हाईकोर्ट में...

 झारखंड हाईकोर्ट में सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। JSSC ने जवाब दाखिल किया।Assistant Teacher...

Jharkhand High Court: JSSC CGL से नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने...

झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL विज्ञापन संख्या 10 2023 से नियुक्त 244 अधिकारियों को हटाने की अधिसूचना पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई...

RIMS MBBS Admission: स्टेट कोटा से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के...

 रिम्स में स्टेट कोटा से MBBS में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के जाति और आवासीय प्रमाण पत्र की जांच होगी। जांच रिपोर्ट के बाद...