रांचीः JSSC CGL परीक्षा – झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के द्वारा आगामी 16 व 17 दिसंबर को होने वाली झारखंड सामान्य स्नातक योग्यातादारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) – 2023 स्थगित कर दी गई है।
JSSC ने नोटिफिकेशन जारी कर दी जानकारी
JSSC द्वारा सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की सूचना दे दी गई है। JSSC ने परीक्षा स्थगित होने का कारण परीक्षा के संचालन हेतु जिस एजेंसी का चयन किया गया था उस एजेंसी के द्वारा परीक्षा लेने में असमर्थता जताई है। जिस कारण से परीक्षा को स्थगित करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें- धनबाद ब्रेकिंगः अमन सिंह हत्याकांड मामले में धनबाद जेल अधीक्षक मेनसन बरवा निलंबित
अब अगले आदेश तक के लिए JSSC की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। JSSC ने कहा है कि परीक्षा के लिए नयी तिथि की घोषणा जल्द की जा सकती है। परीक्षा स्थगित होने के कारण प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों में रोष का माहौल है।
JSSC CGL परीक्षा – करीब 6 लाख से भी ज्यादा अभयर्थियों ने किया था अप्लाई
मालूम हो कि आगामी 16 व 17 दिसंबर को झारखंड सामान्य स्नातक योग्यातादारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL)का आयोजन होना था। इस परीक्षा में करीब 6 लाख से भी ज्यादा अभयर्थियों ने अप्लाई किया था। पर परीक्षा स्थगित होने के कारण इन छात्रों में निराशा देखी जा रही है।

















